Thursday, October 31, 2013

हिन्दुस्तान पाकिस्तान के मध्य युद्ध 1971 आज हम आपको हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के मध्य लडे गये 1971 के युद्ध के बारे में बतायेगे। इस युद्ध में हिन्दुस्तानी सेना के मात्र 120 सैनिको ने पाकिस्तानी सेना के 2000 सैनिको को युद्ध में पराजित के अपनी अद्भुत वीरता का परिचय दिया। यह युद्ध लोगेवाला में लडा गया। इस युद्ध में मेजर चांदपुरी का अपना अभूतपूर्व योगदान रहा। इस युद्ध भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के लगभग 150 से 200 सैनिको को मार गिराया और भारतीय सेना के 2 जवान भी इस युद्ध में शहीद हुए। यह युद्ध 4 दिसम्बर से 7 दिसम्बर के मध्य लडा गया। हमारे लिये यह गौरव की बात है कि हमारे सैनिक कम तादाद में होने के बाद भी पीछे नही हटे और पाकिस्तान सेना का डटकर मुकाबला करके उसे इस युद्ध में पराजित कर दिया। इस वीरता के लिये हिन्दुस्तान आर्मी को सभी भारतीय वासियो की ओर से शत्-शत् नमन मनीष बूलिया 94624-04141

No comments:

Post a Comment